मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है | Madhya Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai

क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है (Madhya Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai). मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 में हुआ था। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य था। लेकिन 16 जिले अलग करके एक अलग राज्य छत्तीसगढ़ बनाया गया। साल 2011 की जनसँख्या और क्षेत्रफल जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनसँख्या 72,626,809 और 3,08,252 वर्ग किलोमीटर है।

मध्य प्रदेश राज्य की सीमाऐं भारत के अन्य पाँच राज्यों से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, और राजस्थान है। मध्य प्रदेश को भारत दिल भी कहा जाता है क्योकि यह राज्य भारत के नक़्शे में बीच में स्थित है। आज के इस पोस्ट में हम मध्य प्रदेश की राजधानी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

मध्य प्रदेश की राजधानी कहाँ है | Madhya Pradesh Ki Rajdhani Kahan Hai

Madhya Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। भोपाल शहर को राजा भोज की नगरी और झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। भोपाल शहर की स्थापना परमार राजा भोज ने सन 1000 ईस्वी में करवाया था, उस समय मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी धार थी जो वर्तमान समय में मध्य प्रदेश का एक जिला है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कई छोटे-बड़े ताताब और कृतिम झीलें है जिस कारण इसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है।

भारतके सबसे बड़े दुर्घटनाओं में से एक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम आता है। इस दुर्घटना को भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है। 3 दिसंबर 1984  को यूनियन कार्बाइड लिमिटेड पेस्टिसाइड कारखाना जो भोपाल में स्थित है, इस कारखाने में जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट का रिसाव होने के कारण लगभग 20 हजार लोगो की जानें गई थी। इस दुर्घटना को दुनियाभर के सबसे भयानक इंडस्ट्रियल डिजास्टर्स में से एक माना जाता है।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) का एक औद्योगिक कारखाना है जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। इसके अलावा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने दूसरा मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी की स्थापना इसी शहर में की है। पूरे भारत में एकमात्र वन प्रबन्धन का संस्थान है जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर का नाम आता है। यहाँ पर राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, और इंजीनियरिंग महाविद्यालय जैसे संस्थान स्थित हैं।

मध्य प्रदेश का इतिहास – History of Madhya Pradesh in Hindi

मध्य प्रदेश का इतिहास बहुत प्राचीन है। पहली शताब्दी में भारत के मुख्य व्यापारी केंद्र मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर को बनाया गया था। यह शहर गंगा के मैदान और भारतीय अरेबियन सागर बंदरगाह के रास्ते में पड़ता है। मध्यप्रदेश को नियंत्रण करने के लिए पहली शताब्दी से तीसरी शताब्दी तक सातवाहन साम्राज्य और साका साम्राज्य के बीच कई युद्ध हुए। आख़िरकार सातवाहन के राजा गौतमीपुत्र सताकरनी ने साका साम्राज्य पर जीत हासिल की और अपना शासनकाल जमाया।

चौथी और पांचवी शताब्दी में  मध्य प्रदेश में गुप्त साम्राज्य का शासनकाल था। इन्ही के शासनकाल में धार जिले का बाघ गुफा और बडवानी शिलालेख का निर्माण किया गया था। इसके बाद सफ़ेद हंस ने गुप्त साम्राज्य पर आक्रमण करके सत्ता की बागडोर अपने हाथों में कर ली थी।

आठवी शताब्दी से दसवी शताब्दी तक मध्य प्रदेश में राजपूत वंश का शासनकाल था। जिसमे मालवा के परमार और बुंदेलखंड के चंदेला का नाम आता है। इसी दौरान चंदेला ने खजुराहो में मंदिरों का निर्माण करवाया था जो अपने प्राचीन और मध्यकालीन मंदिरों के लिये दुनियाभर में विख्यात है।

सत्रहवी शताब्दी में मध्य प्रदेश मराठाओं के अधीन था। मराठा साम्राज्य का नेतृत्व करने वाले पेशवा बाजीराव ने मध्य प्रदेश के कई हिस्सों को अपने कब्जे में कर लिया था।इसके बाद सन 1857 में मध्य प्रदेश ब्रिटिस शासन के आधीन हो गया था। 1 नवम्बर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया था, उस समय मध्य प्रदेश की राजधानी नागपुर को बनाया गया था। इसके बाद 1 नवम्बर 2000 को मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग को अलग करके एक नया राज्य छत्तीसगढ़ का गठन हुआ।

मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल – Tourist Places in Madhya Pradesh in Hindi

मध्य प्रदेश अपने ऐतिहासिक स्थलों, स्मारकों, मदिरो, किलो और महलो के लिए दुनियाभर में मशहूर है। मध्यप्रदेश भारत का एक खुबसूरत राज्य है जहाँ पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

पर्यटन की दृष्टि से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम सबसे पहले आता है। यहाँ पर कई छोटे बड़े तालाब, अभयारण्य, भारत भवन, शहीद भवन भीमबेटका, भोजपुर मंदिर, भेल स्थित श्रीराम मंदिर, बरखेड़ा, सांची का स्तूप जैसे प्रमुख स्थल है जिसे देखने के लिए पर्यटक आकर्षित होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि मध्यप्रदेश प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से है

पर्यटल स्थल का नाम स्थान का नाम
खजुराहो मंदिर खजुराहो, मध्य प्रदेश
रामघाट चित्रकूट, मध्य प्रदेश
कामदगिरी चित्रकूट, मध्य प्रदेश
सीता कुण्ड चित्रकूट, मध्य प्रदेश
सती अनुसुया मन्दिर चित्रकूट, मध्य प्रदेश
स्फटिक शिला चित्रकूट, मध्य प्रदेश
गुप्त गोदावरी नदी चित्रकूट, मध्य प्रदेश
हनुमान धारा चित्रकूट, मध्य प्रदेश
मदन महल जबलपुर, मध्य प्रदेश
धुंआधार फाल्स जबलपुर, मध्य प्रदेश
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन, मध्य प्रदेश
कमलापति महल भोपाल, मध्यप्रदेश
भीमबेटका की गुफाएं रायसेन, मध्य प्रदेश
सिद्धाचल जैन मंदिर की गुफाएं ग्वालियर, मध्य प्रदेश
उर्वशी मंदिर ग्वालियर, मध्य प्रदेश
गोपाचल पर्वत ग्वालियर, मध्य प्रदेश
तेली का मंदिर ग्वालियर, मध्य प्रदेश
दाता बंदी छोड़ गुरुद्वारा ग्वालियर, मध्य प्रदेश
मान मंदिर महल ग्वालियर, मध्य प्रदेश
माँ शारदा माता सतना, मध्य प्रदेश
बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान उमड़िया जिला, मध्यप्रदेश
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटन मंडला जिला, मध्यप्रदेश
ओरछा पर्यटन निवाड़ी जिला, मध्यप्रदेश
महेश्वर पर्यटन खरगोन जिला, मध्यप्रदेश
पचमढ़ी पर्यटन होशंगाबाद जिला, मध्यप्रदेश
मांडू पर्यटन धार जिला, मध्यप्रदेश
ओंकारेश्वर पर्यटन खण्‍डवा जिला, मध्यप्रदेश
होशंगाबाद पर्यटन होशंगाबाद ज़िला, मध्यप्रदेश
शिवपुरी पर्यटन शिवपुरी, मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी से जुड़े कुछ सवाल-जवाब

मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है।

मध्य प्रदेश की जनसंख्या कितनी है?

मध्य प्रदेश की कुल आबादी 72,626,809 है। जिसमे पुरुषों की जनसंख्या 37,610,983 और महिलाओं की जनसंख्या 35,015,826 है।

मध्य प्रदेश में कितने जिले है?

मध्य प्रदेश में कुल 52 ज़िले है। जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जिला इंदौर और सबसे कम जनसंख्या वाला जिला हरदा है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हैं।

मध्य प्रदेश का गठन कब हुआ था?

मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 में हुआ था।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है (Madhya Pradesh Ki Rajdhani Kya Hai) जरुर पसंद आयी होगी। अब आप जान गये हैं कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है। भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ साथ भारत का 16 वां सबसे बड़ा शहर भी है। इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर भी शेयर करें जिससे अन्य लोगो को मध्य प्रदेश की राजधानी के बारे में सही जानकारी मिलेगी।

अन्य पढ़ें –

बिहार की राजधानी उत्तर प्रदेश की राजधानी
गुजरात की राजधानी राजस्थान की राजधानी
पंजाब की राजधानी झारखण्ड की राजधानी
असम की राजधानी महाराष्ट्र की राजधानी
आन्ध्र प्रदेश की राजधानी अरुणाचल प्रदेश राजधानी
छत्तीसगढ़ की राजधानी गोवा की राजधानी
हरियाणा की राजधानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी
कर्नाटक की राजधानी केरल की राजधानी
मेघालय की राजधानी मणिपुर की राजधानी
नागालैंड की राजधानी मिजोरम की राजधानी
सिक्किम की राजधानी ओडिशा की राजधानी
पश्चिम बंगाल की राजधानी तमिलनाडु की राजधानी
उत्तराखंड की राजधानी मिज़ोरम की राजधानी
त्रिपुरा की राजधानी तेलंगाना की राजधानी
भारत की राजधानी दिल्ली की राजधानी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *