छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है | Chhattisgarh Ki Rajdhani Kya Hai

क्या आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है (Chhattisgarh Ki Rajdhani Kya Hai).छत्तीसगढ़ राज्य भारत के पूर्व में स्थित है। छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ। हालांकि इससे पहले छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश राज्य का हिस्सा हुआ करता था।साल 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ की जनसंख्या 25,545,198 है और छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 1,35,194 वर्ग किलोमीटर है।छत्तीसगढ़ भारत का 17वां सबसे अधिक जनसँख्या वाला राज्य है।

छत्तीसगढ़ राज्य के सिहावा पर्वत से महानदी निकलती है जो यहाँ की भूमी को उपजाऊ भूमि बनाती है जिससे धान की फसल अधिक होती है। इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य को धान का कटोरा भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य का नाम पहले दक्षिण कौसल था और राजधानी श्रीपुर को बनाया गया था हालाँकि अब श्रीपुर को सिरपुर के नाम से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि वर्त्तमान समाय में छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है

छत्तीसगढ़ की राजधानी कहाँ है – Chhattisgarh Ki Rajdhani Kahan Hai

Chhattisgarh Ki Rajdhani Kya Hai

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी होने के साथ-साथ राज्य का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला भी है।रायपुर की कुल जनसंख्य 10,10,087 है और इस शहर का क्षेत्रफल लगभग 226 वर्ग किलोमीटर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की साक्षरता दर 86.90% है। जिसमे पुरुषों की साक्षरता दर 92.39% और महिलाओं की साक्षरता दर 81.10% है। इस आकडे के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरुषों के मुकाबले महिलायें कम पढी-लिखी हैं।

भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर खारून नदी के तट पर स्थित है। इस शहर के पूर्व में में महानदी नदी बहती है और उत्तर-पश्चिम में मैकाल की पहाड़ियों का घेराव हैं। परिवहन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग की सुविधा है। रायपुर शहर का सबसे निकटतम स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा है जहाँ से भारत के मेट्रो सिटी जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई के लिए उड़ाने भरी जाती हैं।

11 सितंबर 2008 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया गया था। वर्तमान समय में इस स्टेडियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह स्टेडियम भारत का दूसरा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन है जो कोलकाता में स्थित है।

छत्तीसगढ़ का इतिहास – History of Chhattisgarh in Hindi

प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ दक्षिण कोसला के नाम से जाना जाता था। प्राचीन काल में यहाँ पर ऋषि मुनियों का निवास था। इस क्षेत्र का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी किया गया है। छत्तीसगढ़ के सिहावा पर्वत में श्रृंगी ऋषि ने अयोध्या के राजा दशरथ को महायज्ञ करवाया था। जिसके फलस्वरूप में भगवान श्री राम और उसके भाईयो का जन्म हुआ था।

सन 1741 से 1845 ई. तक छत्तीसगढ़ मराठा साम्राज्य के आधीन था। उसके बाद 1845 में ब्रिटिस शासन स्थापित हो गई और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बनाया गया था। 1905 में छत्तीसगढ़ के संबलपुर जिले को ओडिशा राज्य में और ओडिशा राज्य के सुरगुजा जिले को छत्तीसगढ़ स्थानांतरित किया गया था।

छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने की मांग सबसे पहले 1920 में की गई थी। इसके बाद समय-समय पर इस मांग को तेज करने के लिए आन्दोलन जारी रहे। 1 नवंबर 1956 को छत्तीसगढ़ राज्य गठन किया गया था लेकिन 44 वर्षों तक मध्य प्रदेश राज्य का हिस्सा बना रहा था और जिसकी राजधानी भोपाल थी। 1990 छत्तीसगढ़ को स्वतंत्र राज्य बनाने के तेज प्रदर्शन किया गया था। 25 अगस्त 2000 को भारत के राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने की सहमति दी थी। इसके बाद 1 नवम्बर 2000 को ही मध्य प्रदेश राज्य का विभाजन हुआ और नए राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का गठन किया गया।

छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल – Tourist Places in Chhattisgarh in Hindi

छत्तीसगढ़ अपने विशाल मंदिरों और झरनों प्राकृतिक विविधता के लिया जाना जाता है। इस राज्य को चारो ओर घने जंगलो का पहरा है। यदि आपको एकांत और कम भीड़ वाले स्थान पसंद है तो आपको एक बार छत्तीसगढ़ जरुर घूमना चाहिए। छत्तीसगढ़ भारत का एक अनोखा राज्य है, जहां पर आपको एक ही जगह पर सब कुछ देखने को मिलता है जैसे घने जंगल, शानदार प्राक्रित नज़ारे, झरनों, गुफाओं और विरासत मंदिरों इत्यादि।

पर्यटन के दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर राज्य का सबसे बड़ा पर्यटक केंद्र है। नगरघड़ी यहाँ का मुख्य पर्यटक स्थल है जो हर घंटे छत्तीसगढ़ी लोक धुन सुनाता है। दरसल यहाँ पर 50 फुट ऊँचे स्तंभ के चारो तरफ छह फुट व्यास की मैकेनिकल घड़ी है जो हर घंटे के बाद इसमें लगा घंटा बजता है। इसके अलावा इस शहर में स्वामी विवेकानंद सरोवर है जिसे बूढ़ा तालाब भी कहा जाता हैं। इस तालाब के बीचो बीच छोटे द्वीप पर उद्यान का निर्माण किया गया है। चलिए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं –

पर्यटल स्थल का नाम स्थान का नाम
इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान बीजापुर, छत्तीसगढ़
कैलाश / कोटुमसर गुफ़ा जगदलपुर, छत्तीसगढ़
भोरमदेव मंदिर कबीरधाम, छत्तीसगढ़
तीरथगढ़ फाल्स बस्तर, छत्तीसगढ़
चित्रकूट फाल्स बस्तर, छत्तीसगढ़
काँगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान बस्तर, छत्तीसगढ़
कोटमसार गुफा बस्तर, छत्तीसगढ़
मैत्री बाग़ चिड़ियाघर भिलाई, छत्तीसगढ़
तीरथगढ़ फाल्स बस्तर, छत्तीसगढ़
बरनवापारा वन्यजीव अभयारण्य रायपुर, छत्तीसगढ़
दंडक गुफाएं रायपुर, छत्तीसगढ़
चित्रकूट जलप्रपात रायपुर, छत्तीसगढ़
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान रायपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की राजधानी से जुड़े कुछ सवाल-जवाब

छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है?

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है।

छत्तीसगढ़ की जनसंख्या कितनी है?

छत्तीसगढ़ की कुल आबादी 25,545,198 है। जिसमे पुरुषों की जनसंख्या 12,830,336 और महिलाओं की जनसंख्या 12,714,862 है।

छत्तीसगढ़ में कितने जिले है?

छत्तीसगढ़ में कुल 18 ज़िले है। जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा शहर रायपुर है और सबसे कम जनसंख्या वाला शहर नारायणपुर है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कौन है?

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हैं।

छत्तीसगढ़ का गठन कब हुआ था?

छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 में हुआ था।

छत्तीसगढ़ राज्य की राजभाषा क्या है?

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट छत्तीसगढ़ की राजधानी क्या है (Chhattisgarh Ki Rajdhani Kya Hai) जरुर पसंद आयी होगी। अब आप जान गये हैं कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी होने के साथ साथ जनसँख्या के दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा जिला भी है। यदि आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय हमें दे सकते हैं।

अन्य पढ़ें –

बिहार की राजधानी उत्तर प्रदेश की राजधानी
गुजरात की राजधानी राजस्थान की राजधानी
पंजाब की राजधानी झारखण्ड की राजधानी
असम की राजधानी महाराष्ट्र की राजधानी
आन्ध्र प्रदेश की राजधानी अरुणाचल प्रदेश राजधानी
हरियाणा की राजधानी गोवा की राजधानी
कर्नाटक की राजधानी हिमाचल प्रदेश की राजधानी
मध्य प्रदेश की राजधानी केरल की राजधानी
मेघालय की राजधानी मणिपुर की राजधानी
नागालैंड की राजधानी मिजोरम की राजधानी
सिक्किम की राजधानी ओडिशा की राजधानी
पश्चिम बंगाल की राजधानी तमिलनाडु की राजधानी
उत्तराखंड की राजधानी मिज़ोरम की राजधानी
त्रिपुरा की राजधानी तेलंगाना की राजधानी
भारत की राजधानी दिल्ली की राजधानी
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *