मोटापा कम करने का रामबाण उपाय | Motapa Kam Karne Ke Upay

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय – गलत खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण लोगो को कई बीमारियाँ घेरने लगती है। मोटापा या शरीर का अधिक वजन बढ़ना भी उन्ही कारणों में से एक है। मोटापा एक गंभीर बीमारी है, जो अपने साथ अन्य कई बीमारियों को जन्म देती है। इसलिए जितना जल्दी हो सके वजन को नियंत्रित कर लेना चाहिए।

अगर आप भी मोटापा से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें। आज के इस पोस्ट में हम जानेगे कि वजन बढ़ने का कारण और मोटापा कम करने का रामबाण उपाय और घरेलू नुख्सों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप वजन कम कर सकते हैं।

मोटापा क्या है – What is Obesity in Hindi

motapa kam karne ke upay

किसी व्यक्ति का सामान्य वजन उसके उम्र और लंबाई  पर आधारित होता है। लेकिन जब किसी व्यक्ति का वजन, सामान्य से अधिक बढ़ हो जाता तो उसे मोटापा कहते हैं।

हम रोजाना जितनी कैलोरी भोजन के रूप में लेते हैं, अगर आपका शरीर उतनी कैलोरी खर्च नहीं कर पाता है, तो अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा होने लगती है, जिस कारण मोटापा बढ़ने लगता है।

आप बीएमआई (BMI) की मदद से अपने वजन की जांच कर सकते हैं। बीएमआई निकालने का सूत्र इस प्रकार होता है।

बीएमआई = वजन (किलोग्राम) / (ऊंचाई X ऊंचाई (मीटर में))

मान लीजिये अगर किसी व्यक्ति का वजन = 55 किलोग्राम , लंबाई = 160 सेंटीमीटर = 1.6 मीटर

बीएमआई = 55 किलोग्राम/(1.6 × 1.6) मीटर

बीएमआय = 21.48

जब किसी भी व्यक्ति का बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच है तो इसे सामान्य वजन माना जाता है। अगर बीएमआई 18.5 से कम है तो इसे कम वज़न या अंडरवेट माना जाता है। इसी प्रकार 25 से 029.9 तक अधिक वज़न या ओवरवेट माना जाता है। 30 से अधिक की बीएमआई होने पर मोटापा कहलाता है।

मोटापे का कारण -Causes of Obesity Hindi

मोटापा होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे –

  • ज्यादा स्ट्रेस या तनाव लेने से।
  • आनुवंशिक कारण।
  • शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण।
  • शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होने से।
  • हार्मोंस असंतुलित होने से।

वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय – Vajan Kam Karne Ke Upay

वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह उपाय करते है। कुछ लोग डाईटिंग करते या लम्बे समस्य तक भूखा रहते हैं लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा करने से उनके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। यहाँ पर हम आपको मोटापा कम करने का रामबाण उपाय और घरेलू तरीकों के बारे में बताएँगे, जिनकी मदद से वेट लॉस करने के में मदद मिल सकती है।

1.) वेट लॉस करने के उपाय है ग्रीन टी

ग्रीन टी में कैटेचिन और कैफीन पाया जाता है जो मोटापा कम करने में असरदार होता है। अगर आप मोटापे को कम करना चाहते हैं तो अगर अपनी दिनचर्या में ग्रीन टी को शामिल करें। ग्रीन टी को आप भोजन करने से 2 घंटे पहले या 2 घंटे बाद कर सकते हैं। ग्रीन टी पीने से न केवल मोटापा कम होता है बल्कि अन्य कई स्वास्थ्यवर्धक लाभ मिलते हैं।

2.) मोटापा कम करने का रामबाण उपाय है नींबू

नींबू में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती है जो वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधा नींबू निचोड़कर पियें। इसके अलावा आप चाहें तो रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पी सकते हैं।

3.) वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय है अदरक

अदरक में थर्मोजेनिक एजेंट मौजूद होता है जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच अदरक कूट कर डाल दें। अब इस मिश्रण को 5 मिनट के लिए गर्म करें। इसके बाद इसे छान लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पियें। इसके अलावा आप चाहें तो अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

4.) मोटापा कम करने का रामबाण उपाय है दालचीनी

मोटापा कम करने का रामबाण उपाय करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 3-6 ग्राम दालचीनी को 200 ग्राम पानी में डालकर 10 मिनट के लिए गर्म करें। इसके बाद मिश्रण को छान लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पियें। दालचीनी न सिर्फ वजन नियंत्रित करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म सुधारने में भी मदद करता है।

5.) मोटापा कैसे कम करें सेब का सिरका से

सेब के सिरके में पेपटिन फाइबर पाया जाता है जो पेट को लम्बे समय तक भरा होने का एहसास दिलाता है। इससे आप अतिरिक्त भोजन करने से बचते हैं और मोटापे को कम होने लगता है। इसके लिए सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं।

6.) मोटापा कम करने का रामबाण उपाय है लौकी

लौकी में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो मोटापे को कम करने के लिए कारगर माना जाता है। मोटापा कम करने का रामबाण उपाय करने के लिए रोजाना लौकी का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो लौकी की सब्जी या लौकी का रायता बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

7.) मोटापा कम करने के घरेलू उपाय है करेला

करेला एक ऐसी सब्‍जी है जो बहुत लोगो को पसंद नहीं होती है। लेकिन करेले में कई ऐसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं जो मोटापा घटाने में कारगर होते हैं। इसके लिए आप हफ्ते में तीन से चार बार एक कप करेले का जूस पियें। इसके अलावा आप करेले की सब्जी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

8.) मोटापा कम करने का रामबाण उपाय है आंवला

आंवला में विटामिन सी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। मोटापा कम करने का रामबाण उपाय करने के लिए रोज सुबह आंवले का जूस पी सकते हैं। आंवले का जूस पीने से न सिर्फ वजन नियंत्रित रहता है बल्कि मेटाबोलिज्म बढ़ाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाये रखने में मदद मिलती है।

9.) मोटापा कैसे कम करें इलायची से

इलायची में मेलेटोनिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके लिए एक गिलास पानी में इलाचयी को पीसकर डाल दे और रात भर के लिए रख दें। अगली सुबह इस पानी को पियें।

10.) मोटापा कैसे कम करें एक्सरसाइज से

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय में सही डाइटिंग के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी बहुत आवश्यक होता है। रोजाना सुबह शाम आधा घंटा तेज चलने से मोटापा कम होने लगता है। इसके अलावा साइकिलिंग करने से शरीर की चर्बी घटने लगती है।

अन्य पढ़ें –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *