ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म करने का उपाय – आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काफी लोग ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की समस्या से परेशान है। ब्लड प्रेशर की समस्या आज घर-घर की बीमारी बन चुकी है। शायद ही ऐसा कोई परिवार बचा होगा जिसके कोई भी सदस्य इससे ग्रस्त नहीं होंगे।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें। आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे हाई ब्लड प्रेशर के कारण, लक्षण और ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म करने का उपाय और घरेलू नुख्सों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कर सकते हैं।
विषय सूची
- हाई बीपी क्या है – What is High BP in Hindi
- हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण – Causes of High BP in Hindi
- हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण – Symptoms of High Blood Pressure in Hindi
- हाई बीपी के घरेलू उपचार – High BP Ka Gharelu Upchar
- 1.) हाई बीपी के घरेलू उपचार में नमक कम खाएं
- 2.) हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे लहसुन से
- 3.) बीपी हाई का इलाज है आंवला
- 4.) हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे काली मिर्च से
- 5.) हाई बीपी के घरेलू उपचार में हरी घास पर चलें
- 6.) हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे प्याज से
- 7.) हाई बीपी के घरेलू उपचार है करेला
- 8.) हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे मेथी से
- 9.) बीपी हाई का इलाज है केला
- 10.) हाई ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार है अदरक
हाई बीपी क्या है – What is High BP in Hindi
हाई ब्लड प्रेशर को उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन कहा जाता है। ब्लड प्रेशर का सामान्य स्तर 120/80 होता है। लेकिन जब यह 140/90 mmHg से अधिक हो जाता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में रक्त का संचार तेज़ गति से होता है, जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है इससे दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी की खराबी का खतरा होता है।
हाई ब्लड प्रेशर होने के कारण – Causes of High BP in Hindi
हाई ब्लड प्रेशर होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे-
- भोजन में अधिक नमक खाने से।
- पर्याप्त नींद न लेने से।
- अधिक वजन बढ़ने के कारण।
- अत्यधिक तनाव या डिप्रेशन।
- शारीरिक गतिविधि में कमी के कारण।
- आनुवंशिक कारण।
- धूम्रपान और शराब का सेवन।
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण – Symptoms of High Blood Pressure in Hindi
हाई ब्लड प्रेशर होने पर शरीर में कुछ इस प्रकार के लक्षण दिखाई देने लगते हैं जैसे-
- सीने में दर्द।
- नजर कमजोर होना।
- सांस लेने में दिक्कत।
- लगातार सिरदर्द होना।
- चक्कर आना।
- थकान का एहसास होना।
- नाक से खून बहना।
हाई बीपी के घरेलू उपचार – High BP Ka Gharelu Upchar
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कई लोग अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन अधिक अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करने से साइड इफ़ेक्ट होने का खतरा रहता है। यहाँ पर हम आपको हाई ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म करने का उपाय और घरेलू उपचार के बारे में बताएँगे, जिनकी मदद से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकते हैं।
1.) हाई बीपी के घरेलू उपचार में नमक कम खाएं
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने आहार में नमक की मात्रा कम कर देनी चाहिए। नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाने का प्रमुख कारक माना जाता है। आमतौर पर एक व्यक्ति को दिनभर में 2300 मिली ग्राम से अधिक नमक नहीं खाना चाहिए।
2.) हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे लहसुन से
लहसुन में एलिसीन पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सुबह-शाम एक चम्मच शहद के साथ 1 लहसुन की कली का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा लहसुन का इस्तेमाल भोजन के रूप में भी कर सकते हैं।
3.) बीपी हाई का इलाज है आंवला
आंवला में विटामिन सी की उच्च मात्रा पाई जाती है। जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है साथ ही ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।बीपी हाई का इलाज करने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में दो चम्मच आंवले का रस मिलाकर सेवन करें।
4.) हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे काली मिर्च से
हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आधे गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर अच्छी तरह मिलाकर घोल बना लें। अब इस घोल को दो-दो घंटे के बाद पीते रहें इससे आपका हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो जाएगा।
5.) हाई बीपी के घरेलू उपचार में हरी घास पर चलें
ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म करने का उपाय करने के लिए नंगे पैर हरी घास पर चलें। रोजाना 10-15 मिनट के लिए नंगे पैर हरी घास पर चलने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
6.) हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे प्याज से
प्याज में क्वेरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में काफी लाभदायक होता है। बीपी हाई का इलाज करने के लिए आधा चम्मच प्याज का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर सुबह और शाम सेवन करें। इसके अलावा कच्चे प्याज को सलाद के रूप में रोज़ाना खा सकते हैं।
7.) हाई बीपी के घरेलू उपचार है करेला
करेला खाने में जितना ही कडवा होता है उतने ही इससे स्वास्थवर्धक लाभ मिलते हैं। हाई बीपी के घरेलू उपचार में करेले की सब्जी बना कर खा सकते है। इससे आपका हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा।
8.) हाई ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल कैसे करे मेथी से
मेथी में पोटेशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो उच्च रक्तचाप कम करने में मदद करती है। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम 3 ग्राम मेथीदाना पाउडर को पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
9.) बीपी हाई का इलाज है केला
हाई बीपी के घरेलू उपचार में केले का सेवन किया जा सकता है। केले में पोटेशियम की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में असरदार साबित हो सकती है। इसके लिए आप रोजाना रोजाना 2-3 केलों का सेवन कर सकते हैं।
10.) हाई ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार है अदरक
अदरक में हाइपोटेंसिव प्रभाव होता है जो पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छे से करने में मदद करता है। इसके लिए आप अदरक को किसी फल के जूस में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलवा अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
अन्य पढ़ें –