पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है

आज के इस पोस्ट में हम जानेगे कि पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है? पायरिया एक आम रोग होता है जो किसी भी उम्र के लोगो को हो सकता है। पायरिया होने पर दांत में बहुत तेज दर्द होता है, मुंह से बदबू आती है साथ ही दांतों और मसूडो से खून आता है। पायरिया होने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ने लगता है।

पायरिया की समस्या के पीछे की वजह दांत और मुंह की सही साफ-सफाई न होना और शरीर में कुछ जरुरी विटामिन की कमी के कारण भी पायरिया रोग होने खतरा रहता है। तो चलिए जानते हैं पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है और इन विटामिन्स की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।

पायरिया किस विटामिन की कमी से होता है
पायरिया किस विटामिन की कमी से होता है

(1) विटामिन बी 12

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण कई बीमारियाँ होने का खतरा रहता है जिनमे से पायरिया रोग भी है। अगर लंबे समय तक आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी है तो आपको पायरिया रोग हो सकता हैं। विटामिन बी 12 आपके मसूड़ों और दांत को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखने में मदद करती है।

विटामिन बी12 एक ऐसा विटामिन है जिसे हमारा शरीर खुद नहीं बनाता है बल्कि हमें अपनी डाइट में विटामिन बी12 युक्त आहार लेने से पूरा होता है। अपने शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के आप दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा मछली शेलफिश, मांस, अंडा, हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

(2) विटामिन सी

अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो आपको पायरिया की समस्या हो सकती है। विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने और पायरिया रोग के खतरे को कम करने में मदद करता है।

शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप संतुलित आहार और विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। विटामिन सी अलग-अलग फल और सब्जियों में मौजूद होता है जैसे कि अमरूद, काले किशमिश, संतरा, स्ट्राबेरी, पपीता, लीची, नींबू, अंगूर, अननास पालक, चकोतरा मटर, टमाटर आदि में विटामिन सी अच्छी मात्रा में मौजूद होती है।

(3) विटामिन डी

विटामिन डी की कमी से भी पायरिया हो सकता है। विटामिन डी आपके शरीर की हड्डियाँ और दांत को मजबूत बनाने में काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है तो पायरिया और अन्य रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।

शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए सबसे आसान तरीका है धूप लें। इसके अलावा सैल्मन और टूना फिश, मांस, अंडा, दूध, मशरूम आदि विटामिन डी के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

FAQs – पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है

पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है?

विटामिन सी की कमी से पायरिया रोग होने का खतरा रहता हैं।

पायरिया रोग किसकी कमी से होता है?

अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो पायरिया रोग हो सकता है।

पायरिया में कौन सा फल खाना चाहिए?

पायरिया की समस्या से राहत पाने के लिए नाशपाती, अमरूद खा सकते हैं।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट पायरिया रोग किस विटामिन की कमी से होता है? जरुर पसंद आया होगा। अब आप जान गए हैं कि अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो आपको पायरिया रोग की समस्या हो सकती है। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हुई है तो इसे Facebook, Twitter, Whatsapp जैसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

इन्हें भी पढ़ें –

Leave a Comment