Aristozyme Syrup Uses in Hindi (उपयोग, खुराक और साइड इफ़ेक्ट)

Aristozyme Syrup Uses in Hindi – स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ रहना भी बहुत जरूरी होता है। पेट ख़राब होना एक आम समस्या है जो किसी का भी हो सकता है। लेकिन अगर आपका पेट बार-बार खराब हो रहा है तो आपको तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट की खराबी को दूर करने के लिए मेडिकल में कई प्रकार की दवाइयां उपलब्ध है। उन्ही दवाइयों में से एक दवाई का नाम है एरिस्टोज़ाइम सिरप (Aristozyme Syrup).

आज के इस पोस्ट में हम जानेगे कि एरिस्टोज़ाइम सिरप क्या है, इसके खुराक, दुष्प्रभाव और यह सिरप कौन-कौन सी बिमारियों का इलाज करने में असरदार होती है।

Aristozyme Syrup Uses in Hindi
Aristozyme Syrup Uses in Hindi

एरिस्टोज़ाइम लिक्विड सिरप क्या है – What is Aristozyme Liquid Syrup in Hindi

एरिस्टोज़ाइम लिक्विड सिरप एक एलोपैथिक दवाई है जिसका इस्तेमाल पेट की खराबी या पाचन विकार से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। यह सिरप रोगी के शरीर में विटामिन , वसा जैसे पोषक तत्वों की कमी दूर करने में मदद करता है। साथ ही बदहजमी की वजह से होने वाले पेट दर्द और पेट फूलना जैसी दिक्कतें को दूर करने में असरदार होता है।

एरिस्टोज़ाइम सिरप में मुख्य रूप से दो एंजाइम मौजूद होते हैं डायस्टेस और पेप्सिन। ये दोनों पाचक एंजाइम होते हैं जो पेट में पाचन विकार को ठीक करने में मदद करते है।

डायस्टेस एक ऐसा एंजाइम है जो जटिल कार्बोहाइड्रेट को तोड़कर सरल कार्बोहाइड्रेट बदल देता है। इस प्रक्रिया से पाचन और अपच की समस्या दूर हो जाती है।

पेप्सिन को प्रोटीन पाचन एंजाइम भी कहा जाता है जो बड़े प्रोटीन अणुओं को तोड़कर छोटी इकाइयों में बदल देता है। इस प्रकार से पेट फूलना और गैस्ट्रिक समस्याओं से निजात मिलता है।

Aristozyme डॉक्टर द्वारा लिखे गए पर्चे पर मिलने वाली दवा है। यह दवा टैबलेट, कैप्सूल, ड्राप और सिरप के रूप में मिलती है। डॉक्टर अलग-अलग मरीजों में होने वाली समस्या के अनुसार इस दवा को पर्ची में लिखते हैं।

एरिस्टोज़ाइम सिरप का उपयोग – Aristozyme Syrup Syrup Uses in Hindi

एरिस्टोज़ाइम सिरप का उपयोग पेट से संबंधित विकारों को रोकने और उनका इलाज करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा भी अन्य कई बिमारियों में किया जाता है जैसे –

  • खट्टी डकार
  • भूख में कमी
  • पेट की गैस
  • एसिडिटी
  • पेट की जलन
  • एनोरेक्सिया
  • पेट फूलना
  • पेट की परेशानी
  • अपच

एरिस्टोज़ाइम सिरप की खुराक – Dosage of Aristozyme Syrup In Hindi

एरिस्टोज़ाइम सिरप की खुराक प्रत्येक व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते है। डॉक्टर आपके स्थिति के अनुसार एरिस्टोज़ाइम सिरप की खुराक का निर्धारण करता है। सामान्यतौर पर इस दवा को दिन में दो बार लिया जाता है और इसे खाना खाने के बाद लेने की सलाह दी जाती है।

सामान्य तौर पर, वयस्क भोजन के बाद 2-3 चम्मच एरिस्टोजाइम सिरप ले सकते हैं, जबकि बच्चों को उनकी उम्र और वजन के आधार पर कम खुराक दिया जाता है। साथ ही इस सिरप पर लिखे गए निर्देशों के अनुसार खुराक का पालन करना चाहिए।

डॉक्टर या विशेषज्ञ द्वारा बिना परामर्श के किसी भी भी प्रकार की दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिए। खुराक से अधिक दवाएं लेने से कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

एरिस्टोज़ाइम सिरप के दुष्प्रभाव – Side Effects of Aristozyme Syrup In Hindi

एरिस्टोज़ाइम सिरप के कुछ साइड इफ़ेक्ट भी हो सकते हैं। यहाँ पर हम कुछ साइड इफ़ेक्ट के बारे में बता रहें हैं। अगर इस सिरप का सेवन करने के बाद नीचे दिए गए कुछ भी साइड इफ़ेक्ट होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

  • कब्ज
  • दस्त
  • उल्टी
  • गंभीर चक्कर आना
  • जोड़ों का दर्द
  • गहरा या काला मल
  • पेट में दर्द
  • खुजली
  • एलर्जी

Aristozyme Liquid Uses in Hindi

एरिस्टोज़ाइम सिरप में अल्फा-एमाइलेज, पपैन, डायस्टेस और सिमेथिकोन जैसे पाचन एंजाइम मौजूद होते है। ये एंजाइम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा को तोडकर पचाने में मदद करते हैं, जिससे अपच, पेट फूलना और पाचन संबंधी समस्यायें दूर होती है।

एरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग निम्नलिखित है –

(1) पाचन में सुधार

एरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग मुख्य रूप से पाचन में सुधार के लिए किया जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा को तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में कर देता है, जिससे शरीर को हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन से अधिकतम पोषक तत्व निकालने की अनुमति मिलती है।

(2) अपच से राहत

अपच एक सामान्य स्थिति है जो खाना खाने के बाद गैस और बेचैनी पैदा करती है। एरिस्टोजाइम सिरप पाचन प्रक्रिया में सहायता करके और सूजन और पेट फूलने को कम करके अपच को रोकने में मदद करता है।

(3) पेट फूलने का इलाज

आमतौर पर अगर आपके पेट में गैस बनती है तो पेट फूलने लगता है। पेट फूलने का इलाज करने के लिए एरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग किया जा सकता है। यह सिरप पाचन तंत्र में गैस के बुलबुले को तोड़ने में मदद करती है, जिससे पेट फूलने से राहत मिलती है।

(4) वजन बढ़ाने में मददगार

कई लोग ऐसे होते है जो अपने दुबले-पतले शरीर से परेशान रहते हैं ऐसे लोगो को एरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग करना चाहिए। यह सिरप पाचन में सुधार और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाकर, यह कैलोरी सेवन को अनुकूलित करने में मदद करता है और स्वस्थ वजन बढ़ाने में सहायता करता है।

(5) पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करना

एरिस्टोज़ाइम सिरप भोजन को छोटे-छोटे अणुओं में तोड़कर पोषक तत्वों को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और शरीर में पोषक तत्वों को बनाये रखने में मदद करता है।

एरिस्टोजाइम सिरप के बारे में सावधानियाँ

एरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग करने से पहले आपको कुछ सुरक्षा, सावधानियों और चेतावनियों से अवगत होना चहिये।

(1) एलर्जी

ऐसे व्यक्ति जिन्हें एलर्जी की समस्या है उन्हें एरिस्टोज़ाइम सिरप का उपयोग करने से बचना चाहिए या डॉक्टर की परामर्श लेकर ही दवा का सेवन करना चाहिए।

(2) गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान सावधानियां

अरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग करते समय गर्भवती या स्तनपान कराने वाले महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवधि के दौरान किसी भी दवा उपयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए।

(3) ड्रग इंटरेक्शन

अगर आप वर्तमान समय में किसी प्रकार की दवाइयों का सेवन कर रहे है तो आपको अरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग नहीं करना चाहिए। एरिस्टोजाइम सिरप कुछ दवाओं के साथ मिलकर खून को गाढ़ा या पतला कर सकता है। इसलिए अरिस्टोजाइम सिरप का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(4) बच्चों के लिए सावधानियां

माता-पिता की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को अरिस्टोजाइम सिरप पिलाने से पहले किसी बच्चों के डॉक्टर की परार्मश जरूर लेनी चाहिए।

FAQs – Aristozyme Syrup Uses in Hindi

एरिस्टोज़ाइम सिरप क्या काम करता है?

एरिस्टोज़ाइम सिरप मुख्य रूप से पाचन विकार और पेट फूलने की समस्या को दूर करता है।

क्या हम गर्भावस्था के दौरान एरिस्टोज़ाइम सिरप ले सकते हैं?

गर्भवती महिलाओं को एरिस्टोज़ाइम सिरप लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Aristozyme Syrup का उपयोग क्या है?

Aristozyme Syrup का उपयोग पाचन प्रक्रिया में होने वाली समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है।

एरिस्टोज़ाइम सिरप को कब पीना चाहिए?

एरिस्टोज़ाइम सिरप को भोजन करने बाद पीना चाहिए।

क्या Aristozyme Syrup का उपयोग स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए ठीक है?

स्तनपान करने वाली महिलाओं को Aristozyme Syrup का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

क्या एरिस्टोज़ाइम सिरप को लेना सुरखित है?

डॉक्टर की सलाह के बाद ही एरिस्टोज़ाइम सिरप को लेना सुरक्षित है।

क्या Aristozyme Syrup आदत या लत लग सकती है?

Aristozyme Syrup को लेने से आदत नहीं लगती है। लेकिन फिर भी आपको इसका सेवन करने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

एरिस्टोज़ाइम सिरप का मूल्य क्या है?

एरिस्टोज़ाइम सिरप की कीमत 106 रूपये है।

निष्कर्ष

मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट एरिस्टोज़ाइम सिरप का उपयोग (Aristozyme Syrup Uses in Hindi) जरूर पसंद आया होगा। अब आप जान चुके हैं कि एरिस्टोज़ाइम सिरप का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए। अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल या सुझाव है तो उसका जवाब पाने के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

नोट – इस पोस्ट में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. इसलिए इस पर अमल करने से पहले किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ की परामर्श जरूर लें।

इन्हें भी पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *